किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगे बाँस के उन्नत पौधे

भोपाल। राष्ट्रीय बाँस मिशन के तहत प्रदेश के किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उन्नत गुणवत्ता वाले बाँस के पौधे उपलब्ध कराये जा रहे हैं। प्रति पौधा 240 रूपये लागत वाला यह पौधा किसानों को 120 रूपये में मिलेगा। राशि अनुदान का वितरण तीन वर्षो तक किया जायेगा। पहले साल में 60 रूपये प्रति पौधा, दूसरे में 36 रूपये और तीसरे साल में किसानों को 24 रूपये प्रति पौधा अनुदान मिलेगा। पहले वर्ष में रोपित सभी पौधों पर अनुदान दिया जायेगा। दूसरे साल 80 प्रतिशत पौधों की जीवितता पर (मृत पौधा बदलाव सहित) और तीसरे साल शत-प्रतिशत पौधों की जीवितता … पढ़ना जारी रखें किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगे बाँस के उन्नत पौधे

महाकाल मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे दूसरे राज्यों के भक्त

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए बाबा महाकाल के दरबार में दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का प्रवेश मंदिर समिति ने प्रतिबंधित कर … पढ़ना जारी रखें महाकाल मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे दूसरे राज्यों के भक्त

तारीख तय : भव्य मंदिर में विराजमान होंगें श्रीराम

10 करोड़ परिवारों से मंदिर निर्माण सहयोग के लिए चलेगा सम्पर्क अभियान अयोध्‍याराम मंदिर भूमि पूजन की दो तारीखें तय कर दी गई हैं। अंतिम फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय पर छोड़ दिया गया है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दूसरी … पढ़ना जारी रखें तारीख तय : भव्य मंदिर में विराजमान होंगें श्रीराम

जानिये ,कैसी होगी इस बार अमरनाथ यात्रा

कश्मीर में कोरोना संक्रमण से बिगड़े हालात के कारण इस साल छड़ी मुबारक में श्रीनगर में विभिन्न मंदिरों में सामूहिक पूजन नहीं होगा। संभवतः 3 अगस्त को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए छड़ी मुबारक को श्रीनगर से हेलीकॉप्टर से … पढ़ना जारी रखें जानिये ,कैसी होगी इस बार अमरनाथ यात्रा

इंदौर में कचरा विहीन वार्ड को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

इंदौर नगर निगम में जीरो वेस्ट वार्डो के लिये पाँच वार्डों का चयन इंदौर| नगर पालिक निगम, इंदौर द्वारा नवाचार के रूप में जीरो वेस्ट कालोनी कान्सेप्ट से एक कदम आगे बढ़ते हुए जीरो वेस्ट वार्ड की परिकल्पना के तहत … पढ़ना जारी रखें इंदौर में कचरा विहीन वार्ड को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

चोइथराम एवं निरंजनपुर सब्जी मण्डी 22 जुलाई तक बंद

इंदौर | इंदौर की चोइथराम फल, सब्जी, आलू एवं प्याज मण्डी तथा निरंजनपुर स्थित सब्जी मण्डी अब 22 जुलाई तक बंद रहेगी। इसके साथ ही जेल रोड एवं सिंधी कालोनी के मार्केट एसडीएम एवं सीएसपी के संयुक्त निर्णय से लेफ्ट-राइट … पढ़ना जारी रखें चोइथराम एवं निरंजनपुर सब्जी मण्डी 22 जुलाई तक बंद

नर्मदा के आवंटित जल की 2024 तक पूरा उपयोग करने बनेगी कार्ययोजना :मुख्यमंत्री

नर्मदा कंट्रोल बोर्ड एवं नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कंपनी की बैठक भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि एन.डब्ल्यू.डी.टी अवार्ड के अनुसार मध्यप्रदेश को आवंटित पूरे नर्मदा जल का 2024 तक पूर्ण उपयोग करने के लिए रोडमैप बनाकर कार्रवाई करें। अवार्ड अनुसार मध्यप्रदेश को नर्मदा नदी का 18.25 एम.ए.एफ. पानी आंवटित किया गया है, जिसका वर्ष 2024 तक इस्तेमाल किया जाना है। नर्मदा नदी पर बनाई गई सभी परियोजनाओं को समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। कार्यों की गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए। अपर मुख्य सचिव श्री आई.सी.पी. केशरी ने बताया कि एन.डब्ल्यू.डी.टी. अवार्ड के अंतर्गत मध्यप्रदेश … पढ़ना जारी रखें नर्मदा के आवंटित जल की 2024 तक पूरा उपयोग करने बनेगी कार्ययोजना :मुख्यमंत्री

तुलसी : छोटे कद के पौधे के बड़े औषधीय गुण

हमारे घर में एक ऐसा पौधा है जो हमें कई रोगों से निजात दिला सकता है। हमारे स्वास्थ्य और रोगों से लड़ने की क्षमता को भी कई गुना बढ़ा देता है। इस पौधे का कद जितना छोटा है उसके औषधीय गुण उतने ही बड़े हैं। जी हां उस पौधे का नाम है तुलसी।हमारे आयुर्वेद में तुलसी की पत्तियों को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। तुलसी की पत्तियों का सेवन करके व्यक्ति घर बैठे ही कई तरह के रोगों से निजात तक पा सकता है। कोरोना महामारी के समय तुलसी एक संजीवनी औषधी का काम कर रहा है। अनेक … पढ़ना जारी रखें तुलसी : छोटे कद के पौधे के बड़े औषधीय गुण

किसानों की एक-एक इंच भूमि तक पानी पहुंचाएंगे: मुख्यमंत्री

भोपाल| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हम प्रदेश को आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाएंगे। इसके लिए खेती, किसान एवं गाँवों के अधिकाधिक विकास की आवश्यकता है। मध्यप्रदेश में सिंचाई क्षमताएं बढ़ाने के लिए विशेष कार्य हुए हैं। गत वर्षों में हमने प्रदेश में सिंचाई क्षमता को 7.5 लाख हैक्टेयर से 42 लाख हैक्टेयर तक पहुंचाया है, इसमें नाबार्ड का महत्वपूर्ण योगदान है। आगामी समय में हम प्रदेश में किसानों की एक-एक इंच भूमि तक पानी पहुंचाने के प्रभावी प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि नाबार्ड ने मध्यप्रदेश के लिए 1,425 … पढ़ना जारी रखें किसानों की एक-एक इंच भूमि तक पानी पहुंचाएंगे: मुख्यमंत्री

तीन राज्यों में भूकंप के झटके

नई दिल्ली|तीन राज्यों में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सबसे पहले हिमाचल प्रदेश फिर गुजरात और इसके बाद असम भूकंप के झटकों से दहल गया। हिमाचल प्रदेश के ऊना में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह तड़के 4.47 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.3 आंकी गई।  इसके बाद गुजरात में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह 7:40 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी … पढ़ना जारी रखें तीन राज्यों में भूकंप के झटके