5 अगस्त से 25 अगस्त तक निगम का विशेष अभियान| इंदौर में बकाया जलकर चुकाने पर 50% की छूट मिलेगी
इंदौर नगर निगम द्वारा बकाया जल कर भरने के लिए 5 से 25 अगस्त तक एकमुश्त जमा स्कीम शुरू की जा रही है। इसमें बकायादार राशि में 50% की छूट का लाभ ले सकते हैं। यह छूट सिर्फ बकाया राशि पर ही मिलेगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि सभी 19 झोनों और 85 वार्ड में शिविर आयोजित कर विशेष अभियान चलाया जाएगा। 25 अगस्त के बाद ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
560 करोड़ की रिकवरी करना है निगम को
इंदौर में पिछले 20 से 30 सालों तक का 560 करोड़ रु. जलकर बकाया है। इसकी रिकवरी के लिए नगर निगम 20 दिनों का विशेष अभियान चलाएगा। निगम द्वारा अगले साल से एक खाता, एक भुगतान की पॉलिसी के लिए एक पोर्टल बनाया जा रहा है। इसमें लोगों को अलग-अलग टैक्स भरने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके बाद वे एक सिंगल खाते से ही निगम के सारे बिल भर सकेंगे।


good
https://harshstudiophotography.in/
पसंद करेंपसंद करें